चालो चालो खाटू धाम जहाँ विराजे बाबा श्याम
Singer - Sanjay Mittal Ji
Lyrics Track - Chalo Chalo Khatu Dham Jahan Viraje Baba Shyam
चालो चालो खाटू धाम,
जहाँ बिराजे बाबा श्याम,
बनता बिगड़ा हुआ हर काम,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम।
ऊंचे निचे रेत के टीले,
दूर से दीखते निशान रंगीले,
केसरियां और पीले पीले,
चालो खाटू जी,
जाकर एक निशान उठा लो,
बाबा श्याम की किरपा पा लो,
अपने सोये भाग जगा लो,
चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम।
प्रकटी जहाँ से मूरत प्यारी,
है उस कुंड की महिमा भारी,
उमड़े जहाँ पे दुनिया सारी,
चालो खाटू जी,
देखो कुंड बना मन भावन,
जल है गंगा जल सा पावन,
बरसे श्याम किरपा का सावन,
चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम।
मंदिर श्याम का लागे प्यारा,
जैसे अंधकार में तारा,
बहती जहाँ प्रेम की धारा,
चालो खाटू जी,
रत्न सिंघासन श्याम विराजे,
ढोलक शंख नगाड़ा बाजे,
सेवक मगन होय कर नाचे,
चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम।
कलयुग का ये देव कहावे,
बाबा साँचा न्याय चुकावे,
इक पल की न देर लगाए,
चलो खाटू जी,
सूरज चंदा आरती गावे,
सेवक रंग गुलाल उड़ावे,
बाबा दोनों हाथ लुटावे,
चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा शाम।
चालो चालो खाटू धाम,
जहाँ विराजे बाबा श्याम.
बनता बिगड़ा हुआ हर काम,
चालो खाटू जी चलो खाटू जी।
टिप्पणी पोस्ट करें