हिम्मत ना हारिये प्रभु ना बिसारिये
Singer - Amit Kalra
Lyrics Track - Himmat Na Hariye Prabhu na Bisariye
हिम्मत ना हारिये,
प्रभु ना विसारिये,
हंसते हंसाते हुए,
जीवन गुजारिये।
सुख दुख आये जाये,
पर समय नहीं रुक पाये,
शाम के बाद सवेरा,
फिर नई राह दिखाये,
सच को स्वीकारिये,
प्रभु ना विसारिये,
हंसते हंसाते हुए,
जीवन गुजारिये,
हिम्मत ना हारिये।
जितनी मिले सफलता,
लेकिन कभी अहम ना करना,
असफलता अगर मिले,
तो प्रभु के प्रति वहम ना करना,
रिश्ते संवारिये,
प्रभु ना विसारिये,
हंसते हंसाते हुए,
जीवन गुजारिये,
हिम्मत ना हारिये।
ना चोट किसी को पहुंचे,
ना दिल तू किसी का दुखाना,
जो हारा हुआ हो ’मोहित’,
उसका तू साथ निभाना,
नीयत सुधारिये,
प्रभु ना विसारिये,
हंसते हंसाते हुए,
जीवन गुजारिये,
हिम्मत ना हारिये।
हिम्मत ना हारिये,
प्रभु ना विसारिये,
हंसते हंसाते हुए,
जीवन गुजारिये।
टिप्पणी पोस्ट करें