ओ मईया तैने का ठानी मन में
Singer - Ravindar Jain
Lyrics Track - O Maiyya Tene Ka Thani Man Me
ओ मईया तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दये री वन में,
दीवानी तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दइ री वन में।
यधपि भरत तेरो ही जायो,
तेरी करनी देख लज्जायो,
अपनों पद तैने आप गँवायो
भरत की नजरन में,
राम-सिया भेज दये री वन में ,
हठीली तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दइ री वन में।
महल छोड़ वहाँ नहीं’ रे मड़ैया,
सिया सुकुमारी,संग दोउ भईया,
काहू वृक्ष तर भीजत होंगे,
तीनों मेहन में,
राम-सिया भेज दयेरी वन में ,
दीवानी तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दइ री वन में।
कौशल्या की छिन गयी वाणी,
रोय ना सकी उर्मिला दीवानी,
कैकेयी तू बस एक ही रानी
रह गयी महलन में,
राम-सिया भेज दये री वन में।
ओ मईया तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दये री वन में,
दीवानी तैने का ठानी मन में,
राम-सिया भेज दइ री वन में।
टिप्पणी पोस्ट करें