हे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी
Singer - Deepak Ram
Lyrics Track - Hey Bhole Baba shiv Bhandari Duniya Hai aayi Sharan Tihari
हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भंडारी।
सुनता है तू दिल की सदा,
आगे तेरे कुछ ना छिपा,
भोले नाथ मेरे नाथ,
तेरी बार बार जयकार हम करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भंडारी।
विपदा की आए घड़ी,
जोड़ के हाथ दुनिया खड़ी,
भोलेनाथ मेरे नाथ,
सब पे बार बार उपकार वो ही करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भंडारी।
सुबह के बाद होती है रात,
सुख दुःख संग चलते है साथ,
भोलेनाथ मेरे नाथ,
सबको बार बार भव से वो ही तरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भंडारी।
हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भंडारी।
टिप्पणी पोस्ट करें